नवीनतम पोस्ट

Showing posts with label Tasneem Faaruqi. Show all posts
Showing posts with label Tasneem Faaruqi. Show all posts

Sunday, August 16, 2009

नज़र नज़र से मिलाकर - nazar nazar se milakar...

नज़र नज़र से मिलाकर शराब पीते हैं
हम उनको पास बिठाकर शराब पीते हैं

इसीलिए तो अँधेरा है मैकदे में बहुत
यहाँ घरों को जलाकर शराब पीते हैं

हमें तुम्हारे सिवा कुछ नज़र नहीं आता
तुम्हें नज़र में सजाकर शराब पीते हैं

उन्हीं के हिस्से में आती है प्यास ही अक्सर
जो दूसरों को पिलाकर शराब पीते हैं