नवीनतम पोस्ट

Showing posts with label ऐयाज़ झाँसवी. Show all posts
Showing posts with label ऐयाज़ झाँसवी. Show all posts

Wednesday, June 11, 2014

बेबसी जुर्म है हौसला जुर्म है... - bebasi zurm hai hausala zurm hai

बेबसी जुर्म है हौसला जुर्म है,
ज़िंदगी तेरी इक-इक अदा जुर्म है,

ऐ सनम तेरे बारे में कुछ सोचकर,
अपने बारे में कुछ सोचना जुर्म है,

याद रखना तुझे मेरा इक जुर्म था,
भूल जाना तुझे दूसरा जुर्म है,

क्या सितम है के तेरे हसीं शहर में,
हर तरफ़ ग़ौर से देखना जुर्म है.

Monday, January 18, 2010

न शिवाले न कलीसा न हरम झूठे हैं. - na shivale na kaleesa na haram jhoothe hain

न शिवाले न कलीसा न हरम झूठे हैं,
बस यही सच है के तुम झूठे हो हम झूठे हैं,

हमने देखा ही नहीं बोलते उनको अब तक,
कौन कहता है के पत्थर के सनम झूठे हैं,

उनसे मिलिए तो ख़ुशी होती है उनसे मिलकर,
शहर के दूसरे लोगों से जो कम झूठे हैं,

कुछ तो है बात जो तहरीरों में तासीर नहीं,
झूठे फ़नकार नहीं हैं तो क़लम झूठे हैं.