नवीनतम पोस्ट

Showing posts with label राकेश. Show all posts
Showing posts with label राकेश. Show all posts

Tuesday, August 11, 2009

ये पीने वाले बहुत ही अजीब होते हैं - ye peene wale bahut hi azeeb hote hain...

ये पीने वाले बहुत ही अजीब होते हैं
जहाँ से दूर ये खुद के करीब होते हैं

किसी को प्यार मिले और किसी को रुसवाई
मोहब्बतों के सफ़र भी अजीब होते हैं

मिला किसी को है क्या सोचिये अमीरी से
दिलों के शाह तो अक्सर गरीब होते हैं

यहाँ के लोगों की है खासियत ये सबसे बड़ी
हबीब लगते हैं लेकिन रक़ीब होते हैं