नवीनतम पोस्ट

Showing posts with label बेखुद देहलवी. Show all posts
Showing posts with label बेखुद देहलवी. Show all posts

Tuesday, September 14, 2010

मय पिलाकर आपका क्या जाएगा - may pilakar aapka kya jayega...

मय पिलाकर आपका क्या जाएगा,
जाएगा ईमान जिसका जाएगा,

देखकर मुझको वो शरमा जाएगा,
ये तमाशा किससे देखा जाएगा,

जाऊं बुतखाने से क्यूँ काबे को मैं,
हाथ से ये भी ठिकाना जाएगा,

क़त्ल की जब उसने दी धमकी मुझे,
कह दिया मैंने कि देखा जाएगा,.

पी भी ले दो घूँट ज़ाहिद पी भी ले,
मयकदे से कौन प्यासा जाएगा.

Wednesday, August 12, 2009

दर्द-ए-दिल में कमी न हो जाए - dard-e-dil me kami na ho jaye...

दर्द-ए-दिल में कमी न हो जाए
दोस्ती दुश्मनी न हो जाए

तुम मेरी दोस्ती का दम न भरो
आसमान मुद्दई न हो जाए

बैठता हूँ हमेशा रिन्दों में
कहीं जाहिद वली न हो जाए

अपनी खू-ए-वफ़ा से डरता हूँ
आशिकी बंदगी न हो जाए